भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज के मुकाबलों में किये गए ये बड़े बदलाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
80

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज के मुकाबलों में बदलाव किया गया है। साउथ अफ्रीका का दौरा खत्म करने के बाद भारतीय टीम के वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करनी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें इतने ही मैचों की टी20 सीरीज में खेलेगी। बीसीसीआइ ने शनिवार 22 जनवरी को बदले हुए कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें वनडे सीरीज अहमदाबाद और टी20 सीरीज को कोलकाता में कराया जाना है। कोरोना संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने 6 शहरों की जगह सीरीज को महज 2 शहरों में आयोजित करने का फैसला लिया है। 

बीसीसीआइ ने शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली आगामी सीरीज के बारे में जानकारी दी है। खबर के मुताबिक सीरीज के पहले तीनों वनडे मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इसके बाद इतने ही मैचों की टी20 सीरीज के सारे मैच को कोलकाता के इडन गार्डन्स में खेला जाएगा। पहले वनडे सीरीज के मुकाबले अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में खेले जाने थे। इसके बाद टी20 सीरीज को कटक, विशाखापत्तनम और तिरुवअनंतपुरम में खेला जाना था।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी 2022 रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 9 फरवरी बुधवार और आखिरी वनडे 11 फरवरी शुक्रवार को इसी स्टेडियम में आयोजित होगा। टी20 सीरीज की बात करें तो पहला मुकाबला 16 फरवरी 2022 बुधवार को कोलकाता में होगा। दूसरा मुकाबला 18 फरवरी शुक्रवार और फिर आखिरी टी20 मुकाबला 20 फरवरी रविवार को इस स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here