IND vs SA: कप्तान के तौर पर फेल रहे केएल राहुल, बताई हार की वजह – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

नई दिल्ली: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने पहला वनडे मैच 31 रन से और दूसरा वनडे मैच 7 विकेट से गंवा दिया. दोनों ही मैचों में भारतीय गेंदबाजी बुरी तरीके से विफल रही. टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर जरूरत के समय रन नहीं बना सका. अब मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने हार की वजह बताई है. 

कप्तान के तौर पर फेल रहे राहुल 

भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तान बनाया गया था. कप्तान के तौर पर राहुल बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुए. वह गेंदबाजी क्रम में ठीक तरह से बदलाव नहीं कर पाए. उन्होंने ऋषभ पंत के बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव कर दिया था. साउथ अफ्रीका की पिचें हमेशा से ही फास्ट बॉलर्स को सपोर्ट करतीं हैं फिर भी केएल राहुल ने मैच में दो स्पिनरों को खिलाया. ऐसे में उनकी कप्तानी की आलोचना हो रही है. वहीं, वह बल्लेबाज के तौर पर भी फ्लॉप रहे हैं. 

राहुल ने बताई हार की वजह 

मैच के बाद कप्तान केएल राहुल ने हार की वजह बताई है. उन्होंने कहा है कि साउथ अफ्रीका टीम बहुत ही अच्छा खेल रही है और हम बीच-बीच में गलतियां करते रहे. हमारे गेंदबाजों ने 25 से 30 रन अधिक दिए. यह हमारे लिए अच्छी सीख है. हम उन चीजों को अच्छा करने की कोशिश की है, जो हमने अतीत में अच्छी नहीं की है. टॉप ऑर्डर के बैट्समैन ने अच्छे रन बनाए. उसके बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को संभालना चाहिए था.

राहुल ने बुमराह की तारीफ की 

कप्तान केएल राहुल ने उपकप्तान जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि जसप्रीत ने दोनों ही मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है. बाकि के गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. केएल राहुल ने आगे बोलते हुए कहा कि हमने काफी दिनों से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है और यहां बहुत ही ज्यादा गर्मी है. अब हमारी नजर तीसरे मैच पर है हम वहां पर जीतने की कोशिश करेंगे. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 23 जनवरी को केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. भारत ने साल 2020 में सिर्फ 6 वनडे मैच ही खेले हैं. 

भारत ने गंवाई वनडे सीरीज 

भारत ने टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी गंवा दी है. टीम इंडिया को पहले वनडे मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं, दूसरे वनडे मैच में 7 विकेट से करारी हार मिली. भारतीय मिडिल ऑर्डर बुरी तरीके से फ्लॉप रहा. वहीं, दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज बिल्कुल भी लय  में नजर नहीं आए. विपक्षी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जमकर रन बनाए. रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल कोई खास प्रभाव नहीं डाल और भारत को सीरीज अपने हाथों से गंवानी पड़ी. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here