सिर्फ पानी से कम कर सकते है मोटापा, जानिए तरीका – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

वजन घटाने के लिए लोग कितने प्रयास करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ पानी पीकर भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं. पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है. हम बिना खाए कई दिनों तक रह सकते हैं, लेकिन पानी से बिना एक दिन रहना भी मुश्किल हो जाता है. अच्छी मात्रा में पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. पानी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है. पानी आपके वजन को भी कंट्रोल कर सकता है. इसके लिए आपको पानी पीने के तरीके और मात्रा पर ध्यान देना चाहिए. सही ठंग से पानी पीने से आपका वजन कम हो सकता है. आपको दिन में करीब 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है?

1- गर्म पानी से वजन कम- रोज सुबह गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. गर्म पानी पीने से भोजन के पाचन में मदद मिलती है. जिससे वजन तेजी से कम होता है. एक्सरसाइज के बाद 1 गिलास ठंडा पानी आपको कूल डाउन करने में मदद करता है.
गर्म पानी से भूख कम- गर्म पानी पीने से भूख कम लगती है. खाने से से 30 मिनट पहले 1 गिलास गर्म पानी पीने से ज्यादा कैलोरी लेने की संभावना को कम किया जाता है. 

2- चर्बी  का ब्रेक डाउन- चर्बी कम करने के लिए आपको फैट इंटेक पर ध्यान देना जरूरी है. गर्म पानी पीने से शरीर में जमा फैट का ब्रेक डाउन होता है. आपको डाइट में गर्म पानी जरूर शामिल करना चाहिए. 

3- डाइजेशन में सुधार- पानी एक लुब्रिकेंट एजेंट की तरह काम करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने में मदद मिलती है. पानी से पेट में ऐसे फूड पार्टिकल्स घुल जाते हैं जिन्हें पचाने में मुश्किल होती है.

4- कब्ज दूर करता है- गर्म पानी पीने से आंत सिकुड़ जाती हैं. पानी से आंत में जमाव कम हो जाता है. गर्म पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. गर्म पानी पीने से कब्ज और अपच की समस्या दूर हो जाती है. इससे वजन कम करने में मदद मिलती है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here