Ind vs SA: भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर टिकी नजर – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

नई दिल्ली, टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पार्ल में आज दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का है। आज हारते ही टीम सीरीज गंवा देगी। पहले मैच में टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली मेजबान टीम ने 31 रनों से जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से बावुमा के अलावा रासी वान डेर डुसैन ने शतक लगाया था। टीम ने 296 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम ने 265 रन ही बना सकी थी। शिखर धवन, विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर ने हाफ सेंचुरी लगाई थी। दूसरे मैच में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर:

शिखर धवन

पहले वनडे में अर्धशतक लगाकर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम इंडिया में वापसी की। उन्होंने कोहली के साथ 92 रनों की साझेदारी की। 84 गेंद पर 79 रनों की पारी में उन्होंने आठ चौके लगाए। ऐसे में आज एक बार फिर उनपर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। 

विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस मैच में 63 गेंदों पर 51 रन बनाए थे। इस दौरान तीन चौका लगाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बल्ले से पिछले दो सालों से शतक नहीं निकला है। आज के अहम मुकाबले में इनसे बेहतर बल्लेबाजी और शतक की उम्मीद है। 

जसप्रीत बुमराह

टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। पिछले मैच में उन्होंने भुवनेश्वर के साथ शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की थी। 10 ओवर में 48 रन देकर दो विकेट लिए थे। बुमराह अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मेजबान टीम को दिक्कत हो सकती है।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। पिछले मैच में इन्होंने 43 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान पांच चौका और एक छक्का लगाया था। हालांकि, गेंदबाजी में वह थोड़े महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 10 ओवर में 72 रन दिए थे। तीन नो बाल भी किए थे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here