सलमान खान ने सिर पर गमछा बांधकर किया ये ऐलान, आज टीजर होगा जारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान  को अपने फैंस से कनेक्शन बनाए रखना बखूबी आता है. इन दिनों वह अपने मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 15’ में बिजी हैं. शो खत्म होने वाला है लेकिन इसके पहले सलमान खान ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक गमछा अपने सिर पर बांधे नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस लुक के साथ उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है.  

आज आएगा टीजर 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘कमर्शियल और ट्रेलर पोस्ट करना है… अपन ही ब्रांड हैं ना… समझे क्या? सब सुन रहा हूं, मैं तुम्हें देखता हूं, मैं तुम्हें सुनता हूं. आज एक पोस्ट कल एक टीजर.’ मतलब साफ है कि आज सलमान अपने फैंस के लिए एक टीजर लेकर आ रहे हैं. अब ये टीजर कैसा है किस चीज का है ये तो वक्त ही बताएगा. 

इस गाने में आएंगे नजर 

दरअसल, सलमान खान टी सीरीज और सलमान खान फिल्म्स के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं. जिसमें गुरु रंधावा और सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की आवाज होगी. इस गाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके साथ साउथ स्टार प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी. लोगों को उम्मीद है कि आज सलमान इसी गाने का टीजर रिलीज करेंगे. 

ये है टीम 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल स्टारर इस म्यूजिक वीडियो को शबीना खान और डायरेक्टर गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है. माना जा रहा है कि यह गाना इस साल के हिट गानों में शामिल होगा.माना जा रहा है कि यह सोलफुल सॉन्ग होगा और यह सलमान खान पर फिल्माएं गए एक हिट गानों की लिस्ट में शामिल होगा. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here