अखिलेश यादव को बड़ा झटका, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में हुई शामिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने अपर्णा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

अपर्णा मंगलवार देर शाम ही लखनऊ से दिल्ली आ गई थीं। समझा जाता है कि भाजपा, अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट पर सपा उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। 
      
योगी ने अखिलेश से लिया बदला
उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले राज्य के दोनों प्रतद्विंद्वी दलों सपा और भाजपा के बीच नेताओं के दलबदल के इस दौर में अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा की योगी सरकार के तमाम मंत्रियों और विधायकों के सपा में शामिल होने से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने सपा प्रमुख के घर में सेंधमारी करने की कोशिश के तहत अपर्णा को पार्टी में शामिल करने की पहल की है। अपर्णा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक की पत्नी हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here