IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, ये खतरनाक तेज गेंदबाज वनडे सीरीज से हुआ बाहर – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

केपटाउन: भारत और दक्षिण अफ्रीकाके बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा. वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ऐसा लग रहा है वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत ये सीरीज जीत चुका है. ऐसा इसलिए, क्योंकि टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन इस वनडे सीरीज में नहीं खेलेगा. 

टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन हुआ बाहर

जी हां, दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. कैगिसो रबाडा के काम के बोझ को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है. कैगिसो रबाडा का नहीं खेलना भारत के लिए बड़ा बोनस साबित हो सकता है.  

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने बयान में कहा, ‘तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उन पर काम का बोझ अधिक है और हम उन्हें अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह तरोताजा चाहते हैं.’

दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड का ऐलान 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने कहा कि कैगिसो रबाडा की जगह किसी को नहीं चुना गया है, लेकिन जार्ज लिंडे को अतिरिक्त स्पिन गेंदबाजी विकल्प के रूप में टीम में रखा गया है.

दक्षिण अफ्रीकी टीम

टेम्बा बावूमा (कप्तान) केशव महाराज (उपकप्तान) क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, मार्को जेनसेन, जानेमन मलान, सिसांडा मगला, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, वायने पर्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, जॉर्ज लिंडे, तबरेज शम्सी, रासी वान डर डुसेन, काइल वेरेन.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here