पंजाब सीएम चन्नी के भतीजे के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

चंड़ीगढ़: पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी (Raid) कर रहा है. ईडी अवैध बालू खनन के मामले में सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.

सीएम चन्नी के करीबी हैं भूपिंदर सिंह हनी

जान लें कि रेत माफिया भूपिंदर सिंह हनी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते हैं. होमलैंड सोसायटी में हनी के घर पर ईडी छापेमारी कर रहा है. ईडी पंजाब में और कई जगहों पर रेड कर रहा है.

चुनाव का अहम मुद्दा है अवैध बालू खनन

बता दें कि पंजाब विधान सभा चुनाव में अवैध बालू खनन और बालू माफिया का मुद्दा अहम है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने तो बालू का रेट तय करने का वादा भी किया है.

पंजाब में 20 फरवरी को होगा मतदान

गौरतलब है कि पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 फरवरी को होगी. पंजाब में विधान सभा चुनाव एक चरण में होगा. पंजाब में वोटिंग पहले 14 फरवरी को होनी थी लेकिन रविदास जयंती की वजह से चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. कई राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए चुनाव आयोग को लेटर लिखा था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here