प्रधानमंत्री मोदी आज बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, इस दिन चुनाव आयोग करेगा समीक्षा – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

वाराणसी: विधान सभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सरगर्मी बढ़ गई है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने डिजिटल तरीके से प्रचार करने में पूरी ताकत झोंक दी है क्योंकि चुनाव आयोग (EC) ने 22 जनवरी तक रोड शो और रैली करने पर रोक लगा दी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 जनवरी को) उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.

चुनाव की घोषणा के बाद पीएम का पहला राजनीतिक कार्यक्रम

बता दें कि चुनाव आयोग (EC) की तरफ से उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का ये पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा.

सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम का संवाद

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार को ट्वीट किया गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी, उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.’

22 जनवरी को समीक्षा करेगा चुनाव आयोग

बता दें कि चुनाव आयोग 22 जनवरी को एक बार फिर से कोरोना से बने हालात की समीक्षा करेगा और रोड शो की इजाजत देने पर विचार करेगा. हालांकि माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इनडोर रैली में सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की अनुमति दे सकता है.

यूपी में 7 चरणों में होगा चुनाव

जान लें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 7 चरणों में होगा. यूपी में वोटिंग 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और मार्च को होगी. इसके बाद 10 मार्च को विधान सभा चुनाव के नतीजे आएंगे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here