कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच असम सरकार का बड़ा फैसला, वैक्सीन नहीं लेने वालों के लिए दिए ये निर्देश – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य ने अहम फैसला लिया है. इसके तहत अब वैक्सीन नहीं लेने वालों पर असम में सख्ती की जाएगी. वहीं ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक जगहों पर एंट्री नहीं दी जाएगी.

सख्ती से लागू हुआ कानून

असम में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं. पूरे राज्य में इस महामारी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन की दोनों डोज़ नहीं ली है, उन्हें सोमवार से सार्वजनिक स्थानों जैसे जिला न्यायालयों, होटलों, बाजारों आदि में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

लॉकडाउन की फिलहाल जरूरत नहीं: CM

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में लॉकडाउन लगाने के बारे में कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है, लेकिन मास्क पहनना अनिवार्य है.

देश में कोरोना की स्थिति

भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 32 करोड़ 59 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. भारत में COVID-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 75 लाख से अधिक हो चुकी है.

टीकाकरण अभियान जारी

भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,71,22,164 हो गई है. रविवार को समाप्त बीते 24 घंटों (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) में देश में कोरोना के 2,71,202 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 1.38,331 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 314 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here