त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल तेल का करें इस्तेमाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

त्वचा के रंग का असमान होना  (Uneven skin tone) हम सभी के लिए हैरानी की बात होती है और इसे कई लोगों के लिए एक बड़ी समस्या माना जाता है। हालाँकि इसका इलाज प्राकृतिक रूप से किया जा सकता है। जी हाँ, त्वचा को ब्लीच या रसायनों (bleaches or chemicals) के संपर्क में लाए बिना ही इसका इलाज संभव है। आप सभी को बता दें कि इसके लिए आप नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल त्वचा को पोषण प्रदान करेंगे बल्कि त्वचा को हल्दी (Healthy Skin) बनाए रखने में मदद करेंगे। आपको बता दें कि असमान त्वचा टोन और ग्लोइंग (Glowing Skin) त्वचा के लिए आप कई तरह से नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ, आप चाहे तो नारियल तेल को हल्दी, ओट्स, शहद और नींबू के रस में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

* इसके लिए एक बाउल में 1-2 छोटी चम्मच नारियल का तेल लें। अब इसे हल्का गर्म करें और हल्के गर्म तेल को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद 3-5 मिनट के लिए धीरे से त्वचा की मालिश करें और फिर 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। अब इसे पोंछने के लिए एक नम तौलिये का इस्तेमाल करें और इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन में भी इसे शामिल कर सकते हैं।

* इसके लिए एक चम्मच हल्दी लें और इसमें पर्याप्त मात्रा में ऑर्गेनिक नारियल तेल मिलाएं। अब एक स्मूद पेस्ट बनाएं और इसे पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं, अपनी उंगलियों से धीरे से मालिश करें। अब इसे 15-20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। वैसे अगर आवश्यक हो तो माइल्ड फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें।

* त्वचा को बेहतरीन बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी लें और इसमें पर्याप्त मात्रा में ऑर्गेनिक नारियल तेल मिलाएं। अब एक स्मूद पेस्ट बनाएं और इसे पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं, अपनी उंगलियों से धीरे से मालिश करें। अब  इसे 15-20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। अंत में सादे पानी से धो लें। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here