शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने मिनी स्कर्ट में फोटो की शेयर, फैंस के दिलों में मची हलचल – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है. वह भले ही फिल्मों में नहीं आई हैं लेकिन चर्चा में हमेशा बनी रहती हैं. अब सुहाना ने अपनी नई फोटो की झलक फैंस के साथ शेयर की है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. तस्वीर में वह मिनी स्कर्ट पहनकर कहर ढा रही हैं. 

मिरर के सामने खींची सेल्फी

सुहाना ने मिरर के सामने खड़ी होकर इस सेल्फी को क्लिक किया है. हालांकि, तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन उन्होंने अपना ड्रेसिंग स्टाइल जरूर दिखाई है. फोटो में वह मिनी स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही सुहाना ने रेड कलर का बैग कैरी किया हुआ है. उन्होंने बैग से मैच करते हुए अपने नेल्स को कलर किया हुआ है. उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.

Suhana Khan Suhana Khan Suhana Khan

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में कर रहीं पढ़ाई

सुहाना खान हाल ही में मुंबई लौटी हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने अपना पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया था. मालूम हो कि सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर फैंस के दिलों में हलचल मचा देती हैं.

फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने की है चर्चा

गौरतलब है कि सुहाना खान भी पिता शाहरुख की तरह फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहती हैं. वह शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रेट पार्ट ऑफ ब्लू’ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं जिसकी खूब चर्चा हुई थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सुहाना जोया अख्तर की फिल्म ‘Archies’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जिसमें बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तया नंदा भी नजर आ सकते हैं. हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here