टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में गुजरात से घूमने आए 40 पर्यटकों की एंटीजन रिपोर्ट आई पाजिटिव…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

कोरोना संक्रमण के दौरान कहीं घूमने का शौक भारी न पड़ जाए। उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती पहुंचे 40 पर्यटकों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इन सभी को फिलहाल कोविड केयर सेंटर मुनिकीरेती में रखा गया है। ये पर्यटक गुजरात से यहां घूमने आए थे।

टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में गुजरात से घूमने आए 40 पर्यटकों की एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दरअसल, मुनिकीरेती तपोवन में स्वास्थ्य विभाग की टीम बदरीनाथ हाईवे पर बाहर से आने वाले पर्यटकों की एंटीजन जांच कर रही है। शनिवार को गुजरात से दो बस में सवार होकर पर्यटक यहां घूमने के लिए आए थे। नोडल अधिकारी डा.जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की मौके पर ही एंटीजन जांच की गई, जिसमें 40 यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दो बस में सवार इन सभी यात्रियों को कोविड केयर सेंटर ऋषिलोक मुनिकीरेती में रखा गया है।

पहले भी कई पर्यटकों में हो चुकी संक्रमण की पुष्टि

तीर्थनगरी ऋषिकेश में बीती 12 जनवरी को भी पर्यटकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में 137 व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे, जिनमें 84 पर्यटक (Tourist) शामिल थे। यह सभी पर्यटक यहां से लौट चुके थे। संक्रमितों में ऋषिकेश रोडवेज डिपो का एक कर्मचारी और दो पुलिसकर्मी भी रहे। संक्रमित पर्यटक दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, रुड़की, राजस्थान आदि इलाके के रहने वाले हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here