न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:17 PM IST
सार
मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में अलर्ट है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
राजस्थान में अलवर दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अलवर में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। आगे कहा कि महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे हमारे आसपास ही घूम रहे हैं। उनके तिलक नहीं लगा होता है। इसलिए हम सभी को सतर्क होना होगा, जागरूक होना होगा। क्योंकि सरकार, अकेले दुष्कर्म मामलों को खत्म नहीं कर सकती। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
सरकार पूरी तरह से अलर्ट
दौसा पहुंची मंत्री ममता भूपेश बघेल ने बताया कि जैसे ही उन्हें अलवर की घटना की जानकारी हुई, वह खुद अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता का हाल जाना। चिकित्सकों को भी बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। दोषी गिरफ्तार होते हैं तो सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।