न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:31 PM IST
सार
उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने आज कोविड की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इसमें केवल 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ही अपनी बात रखने का अवसर मिल सका।
ख़बर सुनें
विस्तार
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2,757 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं और इस समय राज्य में कोविड के 45,565 मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग के अनुसार, गुरुवार को इस संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें सीकर व जयपुर में दो-दो तथा बाड़मेर, झुंझुनू व नागौर में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 8988 लोगों की मौत हुई है।
पीएम की बैठक में शामिल हुए सीएम
इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। हालांकि, बैठक के बाद वह नाराज दिखे। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने आज कोविड की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इसमें केवल 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ही अपनी बात रखने का अवसर मिल सका। उन्होंने कहा कि चर्चा में अवसर नहीं मिलने के कारण सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित में कोविड प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव साझा कर रहा हूं।
चर्चा में अवसर नहीं मिलने के कारण सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित में कोविड प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव साझा कर रहा हूं। @narendramodi @mansukhmandviya pic.twitter.com/MjavahxfDF
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 13, 2022
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















