उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: इस दिन कांग्रेस जारी करेगी उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

देहरादून: उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूर्ण रूप से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. कांग्रेस शीघ्र ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी. कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मंगलवार को कहा कि पार्टी अगले 7 दिनों के अंदर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी. रावत ने प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी पर भी हमला बोला तथा कहा कि कांग्रेस अपनी पहली सूची का भारतीय जनता पार्टी पर प्रभाव देखने के पश्चात् ही अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगी.

साथ ही रावत ने कहा, “अगले सात दिनों के अंदर, हम 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपनी प्रथम सूची जारी करेंगे, मगर दूसरी सूची के लिए, हम देखेंगे कि भारतीय जनता पार्टी कितनी बीमार है तथा उसके पश्चात् हम अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेंगे.” चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए AICC स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं.

वही इस बीच, चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “टिकटों को आखिरी रूप देने की प्रक्रिया जारी है.” धामी ने बताया, “प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी तथा उसके पश्चात् केंद्रीय संसदीय बोर्ड योग्यता, काम, परिस्थितियों के आधार पर प्रत्याशियों का चयन करेगा.” बता दे कि 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होंगे तथा मतगणना 10 मार्च को होगी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here