देहरादून में कोरोना का कहर, जांच कराने वाला हर 5वां व्यक्ति संक्रमित – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

दून में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पूरे जिले में चौबीस घंटे में 991 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लिहाजा, संक्रमण दर 19 फीसदी के पार पहुंच गई है। इस लिहाज से दून में कोरोना जांच कराने वाले हर पांचवें व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दून में 24 घंटे में 5818 लोगों की जांच कराई गई थी, जिनमें से 991 संक्रमित मिले। यहां सक्रिय केस बढ़कर 2166 हो गए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि अब शहर के हर इलाके में संक्रमित मिल रहे हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दून अस्पताल में एक बुजुर्ग संक्रमित की भी मौत हुई।

आईसीएमआर पोर्टल की गति भी सुस्त, देरी से चढ़ रहे मामले: कोरोना मामले बढ़ने पर आईसीएमआर पोर्टल पर भी दबाव बढ़ गया है। पोर्टल बीच में बंद या हैंग हो जा रहा है। इस वजह से पोर्टल पर केस चढ़ाने में देरी हो रही है। सीएमओ कार्यालय के एक अफसर ने बताया कि मामले देरी से चढ़ने की वजह से डाटा बिगड़ रहा है। एक दिन में ज्यादा केस दिखाई दे रहे हैं।

दून अस्पताल के एक बड़े अफसर भी संक्रमित: दून अस्पताल के एक बड़े अफसर संक्रमित मिले हैं। वे कोरोना से निपटने में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे सात दिन के आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण हैं। दून अस्पताल में करीब 20 कर्मचारी संक्रमित हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here