सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से ये होम मेड कोल्ड क्रीम दिलाएंगी निजात – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

सर्दियों का मौसम है जो त्वचा के लिए बहुत ही कठिनाइयों से भरा रहता हैं। जी दरअसल यह वह मौसम है जिस मौसम में त्वचा की प्राकृतिक नमी छिन जाती है एवं त्वचा रूखी और बेजान हो जाती हैं। इसके चलते चेहरे का आकर्षण ही खत्म हो जाता हैं और चेहरा बदसूरत नजर आता है। ऐसे में अगर आप अपनी खूबसूरती को वापस पाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी हैं कि त्वचा को नमी पहुंचाई जाए। अब आज हम आपको कुछ होम मेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको लाभ देंगे।

एलोवेरा से बनाएं विंटर कोल्ड क्रीम- 

सामग्री- एलोवेरा जेल, विटामिन ई ऑयल, टी ट्री ऑयल, बदाम का तेल और मोम।
कैसे बनाए- सबसे पहले धीमी आंच पर एक कटोरे में मोम और बदाम के तेल को मिलाएं और जब मोम अच्छे से पिघल जाए तो आंच को बंद कर दें। अब इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें और मिश्रण में विटामिन ई ऑयल, एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल तीनों को अच्छे से मिलाएं। मिलना के लिए आप मिक्सी का भी सहारा ले रहे हैं। अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। हालाँकि इस दौरान यह ध्यान रहे मिश्रण बनने के बाद तुरंत इसका इस्तेमाल त्वचा पर ना करें। अब आप इसे फ्रिज में रखें और फिर कुछ हफ्तों बाद इसका इस्तेमाल त्वचा पर करें। 
घर पर बनी विंटर क्रीम के फायदे- 

– आपको बता दें कि घर पर बनी कोल्ड क्रीम में किसी भी प्रकार के रसायनिक तत्व मौजूद नहीं होते हैं। इसी के चलते इसके इस्तेमाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम त्वचा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में सबसे अच्छी है।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करती है।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम त्वचा को रूखा होने से बचा सकती है।
– घर पर बनी क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर दाने, मुहांसे आदि की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here