पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मारे गए छह आतंकी – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

 क्वेटा, बलूचिस्तान को आतंक का अड्डा बनने से रोकने के लिए पाकिस्तान कई कदम उठा रहा है। चरमपंथियों और अलगाववादियों के खिलाफ पाक कई सालों से वहां अभियान चला रहा है। इसी बीच स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पूर्वी बाईपास क्षेत्र के काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के एक ऑपरेशन में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम छह कथित आतंकवादी मार दिए हैं। एआरवाई न्यूज ने रविवार को सीटीडी के हवाले से खबर दी कि एक प्रतिबंधित संगठन के छह कथित आतंकवादी एक छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा ढेर किए गए हैं।

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाने से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। बयान में कहा गया है कि कथित आतंकवादियों में से एक के सिर पर 20 लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। सीटीपी अधिकारियों ने कहा कि उसने शनिवार तड़के एक खुफिया सूचना पर एक अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान, आतंकवादियों ने सीटीडी कर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसका जोरदार जवाब दिया गया।

पिछले साल 16 आतंकियों को किया गया था ढेर

बलूचिस्तान में पिछले वर्ष भी 16 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाकर मार गिराया था। उस अभियान में दो सैनिक भी मारे गए थे। यह कार्रवाई प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों पर की गई थी। यह अभियान बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग इलाके में चलाया गया था। इस घटना के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलाई थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई थी। मुठभेड़ के बाद नौ क्लाशनिकोव राइफलें, विस्फोटक और रॉकेट से दागे जाने वाले ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here