भूल भुलैया 2 में भी इस किरदार में नजर आयेंगी विद्या बालन – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

विद्या बालन  एक बेहतरीन अदाकारा हैं और जल्द ही आप उन्हें फिल्म भूल भुलैया 2 में देखने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि निर्देशक अनीस बज्मी, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को लेकर फिल्म का सीक्वल भूल भुलैया 2 बना रहे हैं, ऐसे में इस फिल्म में विद्या बालन भी दिखाई देने वाली हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट्स की मानें तो एक ट्रेड सोर्स ने बताया कि उनका (विद्या और अनीस) इक्वेशन 2011 का है, जब विद्या ने अनीस की फिल्म थैंक यू में कैमियो किया था।

आप सभी को याद हो तो उन्होंने मोनजुलिका का किरदार निभाया था। ऐसे में एक बार फिर से विद्या इस फिल्म में आने वाली है हालाँकि आमी जे तोमर।। पर नाचती हुई दिखाई देंगी या नहीं यह कन्फर्म नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि अनीस बज्मी ने इस बात को कन्फर्म किया है और कहा है कि वह मोनजुलिका को अपना पसंदीदा किरदार मानते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा- ‘अगर फिल्म भूल भुलैया है, तो उसे भूल भुलैया 2 में होना चाहिए। बाकी को आश्चर्यचकित करने के लिए बहुत कुछ है।’

वैसे शायद कम ही लोग जानते हैं कि विद्या ने करियर की शुरुआत में कई रिजेक्शन से गुजरना पड़ा था। लेकिन परिणिता मिलने के बाद उनका संघर्ष खत्म हुआ। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि विद्या ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में एकता कपूर के कॉमेडी शो हम पांच से की थी। हालाँकि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि विद्या ने इससे पहले ही काम करना शुरू कर चुकी थीं। एक बार एक इंटरव्यू में विद्या ने बताया था कि, ‘पहले टीवी ऑडिशन के लिए उनके साथ मां और बहन गई थीं। इस शो का नाम ला बेला था लेकिन यह कभी टेलीकास्ट नहीं हो सका।’ आपको बता दें कि विद्या ने सबसे पहले साउथ की फिल्मों में किस्मत आजमाई, लेकिन जिन फिल्मों के लिए उन्हें साइन किया गया किसी न किसी कारण से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। वहीं उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में दी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here