पीएम मोदी सुरक्षा में चूक के मामले पर कांग्रेस नेता ने विवादित ट्वीट का कही यह बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित ट्वीट किया. उदित राज ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता की भूख के लिए खुद पुलवामा कांड कराया था. इस पर बीजेपी ने उदित राज को करारा जवाब दिया है.

उदित राज का विवादित ट्वीट

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी की सुरक्षा की नौटंकी की आड़ में पाखंडियों की झाड़-फूंक और पूजा-पाठ की दुकान चल पड़ी.

पीएम मोदी ने कराया पुलवामा कांड- उदित राज

उदित राज ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘पीएम मोदी की नौटंकी ने अब पुख्ता कर दिया कि सत्ता की भूख के लिए पुलवामा कांड खुद कराया.’

बीजेपी ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता उदित राज पर पलटवार करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता ऐसे बयान दे रहे हैं. मैं भी कह सकता हूं कि राहुल गांधी चीन से पैसा लेते हैं. लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए सोनिया गांधी को पाकिस्तान से निर्देश मिलते हैं. लेकिन बिना सबूत हम किसी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाते हैं. उदित राज जब बीजेपी में थे तो कांग्रेस पर आरोप लगाते थे, अब कांग्रेस में चले गए तो बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं.

पीएम की सुरक्षा में चूक पर क्या बोले उदित राज?

अपने विवादित ट्वीट पर उदित राज ने ज़ी मीडिया से बातचीत में कहा कि फिरोजपुर में जो हुआ उसको नौटंकी ही कहा जाएगा क्योंकि पीएम मोदी पर ना किसी ने गोली चलाई और ना ही किसी ने पत्थर फेंका तो उन्होंने क्यों कहा कि मैं जिंदा बच गया. बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here