बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोरा की तबियत हुई खराब – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बीते दिनों कोविड पाॅजिटिव पाए गए थे। जी दरअसल यह दूसरी बार है जब अर्जुन कोरोना की चपेट में आए हो। इस समय अर्जुन अपने घर में आइसोलेशन में हैं। अब इन सभी के बीच अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। जी दरअसल, अब मलाइका की तबियत ठीक नहीं बताई जा रही है लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि एक्ट्रेस को कोविड-19 नहीं है। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका काफी थकान महसूस कर रही हैं। इसी वजह से उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’के फिनाले वीकेंड में भी हिस्सा नहीं लिया है।

जी हाँ, आपको बता दें कि शो की पूरी टीम ने इस हफ्ते ग्रैंड फिनाले की शूटिंग की है। ऐसे में शो की जज में से एक मलाइका ने इसमें केवल दो दिन हिस्सा लिया और फिर उन्होंने तबियत ठीक न लगने की बात शो के मेकर्स से कह दी। ऐसे में मेकर्स ने उन्हें तुरंत आराम करने की सलाह दी हालांकि उनके शूट पर न होने से टीम काफी मायूस हो गई। आप देख सकते हैं शो के प्रोड्यूसर रंजीत ठाकुर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह सेट पर मलाइका को कितना मिस कर रहे हैं। जी दरअसल उन्होंने कहा-‘आज मिले-जुले इमोशंस भरा दिन है। हमारे शो का ग्रैंड फिनाले है और ये सीजन 2 भी अब खत्म हो गया। अपने 13 एपिसोड की जर्नी में ये नंबर 1 शो बना रहा। फिनाले में दो कंटेस्टेंट और एक जज की गैरमौजूदगी से मुझे बुरा लगा।’

आप सभी देख सकते हैं उन्होंने शो की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह गीता कपूर, टेरेंस लुईस के साथ नजर आए। मलाइका को टैग करते हुए लिखा-‘मिसिंग मल्ला।’ बात करें मलाइका के बारे में तो उन्होंने भी रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘किस फॉर यू।’ मलाइका अपने अंदाज के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं और इस समय उनकी तबियत खराब की बात सुनकर लोग बड़े परेशान हो गए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here