ये हैं बेस्ट नेल आर्ट ट्रेंड्स, एक बार जरूर करें ट्राय – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

आजकल लड़कियों से लेकर बड़े उम्र की महिलाओं तक में नाखूनों को सजाने का शौक देखा जाता है। आजकल लडकियां अपने नाखूनों को अलग-अलग आर्ट से सजाती हैं और कभी-कभी नेल पेंट से ही उन्हें आकर्षक बना लेती हैं। अगर आप भी उन्ही लड़कियों में शामिल हैं तो आज हम लेकर आए हैं कुछ नेल आर्ट के आईडिया जो आपको पसंद आएँगे और आप इन्हे जरूर आजमाएंगी। आइए बताते हैं।

ज्वेल एनक्रस्टेड नेल आर्ट: मोतियों को नेल्स पर लगाएं और नाखूनों की खूबसूरती में चार चाँद लगा लें।

क्रिस्टल एनक्रस्टेड: इस रंग-बिरंगे टच को क्रिस्टल एनक्रस्टेड डिजाइन के नाम से पुकारा जाता है। जी हाँ और क्रिस्टल एनक्रस्टेड डिजाइन करने के बाद आपके नाख़ून बड़े बेहतरीन लगेंगे।

कवाई नेल आर्ट: जापान में इसे कवाई कहा जाता है और इसका मतलब कूल और औसम माना जाता है। जी दरअसल यह एक चाइनिज स्टाइल है और आप इसे पार्टी में जाते समय जरूर ट्राई कर सकती हैं।

थर्मल नेल आर्ट: इस नेल आर्ट में क्रिएटीविटी काफी रहती है और इसमें मल्टी कलर वाले मेनिक्योर जेल पॉलिश यूज होते हैं। ऐसे में जब डिजाइन बन जाता है तो इसमें थर्मल इफेक्ट डिजाइन दिया जाता है और अगर आप चाहे तो इसे कैरी करने के बाद आप काफी कूल दिखेंगी।

वॉटर ड्रॉपलेट: किम कार्दिशियन भी इस नेल आर्ट को ट्राई कर चुकी हैं और आप इसे ट्राय कर बेहतरीन लगेंगी। इसके लिए बेस कोट को नाखूनों पर लगाएं और फिर टॉप कोट के सूखने पर नेल ड्रॉपलेट्स क्रिएट करें। पेंट किए गए नाखूनों को फिनिशिंग टच दें।

कैंडी नेल आर्ट: कैंडी नेल आर्ट इन दिनों बहुत मशहूर है। यह अलग-अलग रंगों से बनने वाला नेल आर्ट है और इस डिजाइन को जो देखता है उसे पसंद आता है। यह बहुत ट्रेंडी लुक देता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here