तिहाड़ जेल में पांच कैदियों ने एक साथ आत्महत्या का किया प्रयास, खुद को घायल करने के बाद…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में 5 कैदियों के एक साथ घायल होने की घटना सामने आई है और बताया जा रहा है कि सभी एक साथ आत्महत्या की कोशिश कर रहे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन पांच कैदियों ने खुद को घायल कर लिया था, जिनका डीडीयू अस्पताल में इलाज चल रहा है.

खुद को घायल करने के बाद फंदे से लटकने की कोशिश

तिहाड़ जेल के सूत्र बता रहे है इन सभी कैदियों ने पहले अपने आप को घायल किया और इसके बाद फंदे से लटकने की भी कोशिश की थी. यानी सभी ने एक साथ आत्महत्या की भी कोशिश की थी.

जेल प्रशासन ने आत्महत्या की कोशिश से किया इनकार

तिहाड़ जेल में बंद पांच कैदियों ने जान देने की कोशिश की, लेकिन जेल प्रशासन ने आत्महत्या की कोशिश से इनकार किया है. तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि सभी कैदी घायल जरूर हुए हैं, लेकिन किसी ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की है.

तिहाड़ के जेल नंबर-3 में बंद थे कैदी

यह घटना मंगलवार 3 जनवरी की है और बताया जा रहा है कि घटना तिहाड़ की जेल नंबर-3 की है. इन पांच कैदियों ने मंगलवार को अपने आप को घायल किया, जिसके बाद जेल नंबर तीन के वार्ड 1 में इनका इलाज चल रहा था. इसके बाद इन सभी को पहले जेल के अस्पताल में शिफ्ट किया गया और फिर वहां से डीडीयू अस्पताल में रेफर किया गया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here