स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोधपुर को एक और सौगात, जोधपुर शहर के रेजिडेंसी अस्पताल में गूंजी किलकारी

0
55

 

सीएमएचओ डॉ. मंडा ने स्वयं निभाई गायनोकॉलोगिस्ट की भूमिका

जोधपुर, 05 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश की जनता को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसके तहत आमजन को उनके स्थानीय क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में संपूर्ण उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। इसको लेकर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, इसी के तहत जोधपुर शहर के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजीडेंसी में बुधवार से प्रसव की सुविधाएं प्रारम्भ कर दी गयी है। सबसे पहले लाभार्थी के रूप जोधपुर निवासी प्रसूता संगीता ने सिजेरियन प्रसव द्वारा बच्चे को जन्म दिया। सफल सिजेरियन प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। गौरतलब है कि इस पहले सिजेरियन प्रसव के लिए जोधपुर सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा स्वयं गायनोकोलॉजिस्ट के रूप में ऑपरेशन थिएटर में प्रसव के दौरान टीम का नेतृत्व कर मनोबल बढ़ाया। टीम मे डॉ प्रीति शर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. मनीष माहेश्वरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जीआर दहीया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंघारिया, सत्येंद्र पांचाल, शिल्पा सोलंकी, हेमंत गुप्ता व जयंती आदि की टीम ने अपनी भूमिकाए निभाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बलवंत मंडा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार शहर के रेजीडेंसी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए कोविड के साथ ही नॉन कोविड स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हम कृतसंकल्प है। इसी के तहत बुधवार से विशेषकर गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रसव की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। जिससे गर्भवती महिलाओं को अब रेजीडेंसी अस्पताल में सामान्य प्रसव के साथ ही सिजेरियन प्रसव की सुविधाएं प्रारंभ हो चुकी है। डॉ. मंडा ने बताया कि हम लंबे समय से प्रयासरत थे कि शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को रेजिडेंसी में प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। इसके प्रोटोकॉल अनुसार सभी संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति करने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि अब शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी में चरबद्ध तरीके से सामान्य ओर सिजेरियन प्रसव की सुविधाए सुचारू की।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here