Ind vs SA 2nd Test: विराट कोहली दूसरे टेस्ट से बाहर, केएल राहुल ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नई दिल्ली, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानसबर्ग में खेला जा रहा है। दूसरे मैच में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

भारतीय टीम इस मैदान पर अपने पिछले प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेगी साथ ही साथ टीम इंडिया इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगा। भारतीय टीम को अगर जोहानसबर्ग में जीत मिल जाती है तो टीम इंडिया पहली बार साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल करेगी।

हालांकि मैच के पहले दिन बारिश खेल में बाधा डाल सकती है। भारतीय टीम ने जोहानसबर्ग में पिछले 29 साल में 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसे दो मैचों में जीत मिली जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत ने सेंचुरियन टेस्ट मैच जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। 

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज। 

दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगर पीटरसन, रासी वेन डेर डुसेन, तेंबा बावुमा, काइल वेरेन, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबादा, केशव महाराज, लुंगी नगिदी, डुआने ओलिवर। 

इस मुकाबले के लिए जहां तक भारतीय बल्लेबाजी क्रम का सवाल है तो अगर कोई बल्लेबाज अनफिट नहीं होता है तो इसमें बदलाव की संभावना कम है। सभी पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज और विकेटकीपर रिषभ पंत एक बार फिर अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को अभी टीम से बाहर नहीं किया जाएगा, क्योंकि द्रविड़ उन्हें सफलता हासिल करने का पर्याप्त मौका देना चाहते हैं, जिसके बाद ही श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी के नाम पर विचार किया जाएगा। तीन बड़े खिलाड़ियों से बड़ी पारी का इंतजार है और अगर ये दोनों एक साथ फार्म में वापसी करते हैं तो फिर यह मेजबान टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा।

पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की कोहली की चाहत के कारण संभावना कम ही है कि भारत की अंतिम एकादश में बदलाव होगा। भारत ने धीमी ओवर गति के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में एक अंक गंवाया था और तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर चार तेज गेंदबाजों के साथ रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी क्रम का अहम हिस्सा होंगे। शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी क्रम की सबसे कमजोर कड़ी हैं। उमेश यादव उनसे अधिक प्रभावी हैं, लेकिन मुंबई के आलराउंडर की अहम समय पर विकेट चटकाने की क्षमता और बेहतर बल्लेबाजी उन्हें अंतिम एकादश में जगह बनाने का प्रबल दावेदार बनाती है। वांडरर्स की जीवंत पिच पर उमेश बुरा विकल्प नहीं होंगे फिर भले ही इसके लिए अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाना पड़ा जो कोहली का तरीका नहीं है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here