
75 हजार लोगों के खाते में गया पैसा
ये घटना है ब्रिटेन के Santander बैंक की, जिसने 75 हजार लोगों के खाते में करोड़ों रुपये भेज दिए। ये रकम बैंक के ही 2 हजार से ज्यादा खातों से ट्रांसफर की गई थी। बाद में जब हिसाब हुआ तो ये रकम £130 मिलियन निकली। भारत के हिसाब से ये राशि 1310 करोड़ के आसपास होगी। बैंक को अपनी गलती का पता तो चल गया, लेकिन दिक्कत ये है कि अब वो ग्राहकों ये पैसा वापस कैसे लेगा।

लोगों ने खर्च किए पैसे?
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ये गलती बैंक से क्रिसमस के आसपास हुई। आमतौर पर महीने के अंत में लोगों के पास पैसा नहीं बचता, ऐसे में जब बड़ी राशि उन्होंने अकाउंट में देखी होगी, तो उन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाने में उसे खर्च कर दिया होगा। इसके चलते बैंक को इस घटना से करोड़ों का नुकसान हो सकता है।

सभी बैंकों की ले रहे मदद
बैंक ने कहा कि हमें खेद है कि तकनीकी समस्या के कारण हमारे कॉर्पोरेट ग्राहकों के पैसे कुछ ग्राहकों के खाते में गलत तरीके से चले गए। इस वजह से हम यूनाइटेड किंगडम के सभी बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि डुप्लीकेट ट्रांसजेक्शन को ट्रैक किया जा सके। इसके बाद ग्राहकों से ये पैसा लिया जाएगा।

लोगों को कर रहे फोन
खबर ये भी है कि जिन लोगों के अकाउंट में पैसे गए हैं, बैंक ने उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया है। साथ ही उनसे पैसे भी वापस मांगे जा रहे हैं। मामले में एक पैरोल मैनेजर ने कहा कि शुरू में उनको लगा कि ये सब उनकी गलती से हो रहा है। इसके चक्कर में उनकी छुट्टियां बर्बाद हो गईं। हालांकि बाद में पता चला कि ये सब टेक्नीकल प्रॉब्लम की वजह से हुआ है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















