अंपायर से हुई बड़ी गलती, नाट आउट को दे दिया आउट, वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

नई दिल्ली, क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित होने वाली बिग बैश लीग यानी बीबीएल में 2 जनवरी को एक हैरान करने वाला वाकया देखने को मिला, जब एक मैदानी अंपायर ने एक बल्लेबाज को आउट दे दिया, जबकि खुद अंपायर जानता था कि गेंद बल्ले से नहीं लगी है। हालांकि, अच्छी बात ये है रही कि अंपायर ने तुरंत अपना फैसला आउट से नाट आउट में बदला और माफी भी मांगी। अब इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, बीबीएल के 2021-22 के सीजन के 31वें मैच में पर्थ स्काचर्स और मेलबर्न स्टार्स की टीम आमने-सामने थी। इसी दौरान पर्थ की टीम की पारी के दौरान जब टीम के कप्तान एश्टन टर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे तो मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज जेवर क्रोन की एक बाउंसर को वे सक्वायर लेग पर मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी और हेल्मेट से लगकर विकेट के पीछे चली गई। बल्ला गेंद की लाइन में था और आवाज भी आई थी। ऐसे में फील्डिंग साइड ने अपील की।

हालांकि, अंपायर ब्रूस ओक्सनफोर्ड ने जल्दी से फैसला देना का मन बनाया और बल्लेबाज ने भी बता दिया था कि गेंद हेल्मेट से लगकर गई है। ऐसे में अंपायर कोई फैसला नहीं सुनना था, लेकिन उनकी उंगली उठ गई। जैसे ही बल्लेबाज का इशारा उन्होंने देखा तो अंपायर ने तुरंत अपना फैसला बदल लिया और माफी भी मांगी। जो क्लार्क की अपील पर वे बल्लेबाज को आउट दे चुके थे, लेकिन फिर अपना फैसला बदला और इसके बाद स्क्वायर लेग अंपायर से बात करने के बाद वन फोर द ओवर दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here