एक्टर विक्की कौशल के खिलाफ FIR हुई दर्ज, जानिए पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में शिकायत दर्ज हुई है. एक शख्स ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले इंदौर में विक्की कौशल और सारा अली खान जिस नंबर की बाइक पर घूमते हुए दिखे थे, वह उनकी स्कूटी का नंबर है जिसे बिना उनकी परमिशन के यूज किया गया है. इस मामले में शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. 

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

न्यूज एजेंसी एनआईए के अनुसार, शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने कहा, फिल्म के एक सीन में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है. मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसके बारे में जानकारी है या नहीं, लेकिन यह अवैध है. वे मेरी परमिशन के बिना बाइक का नंबर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. 

जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के बाणगंगा इलाके में सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोनी ने इस मामले को लेकर बताया कि हमें एक शिकायत मिली है. हम देखेंगे कि नंबर प्लेट का इस्तेमाल अवैध रूप से किया गया है या नहीं. इसके बाद ही मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

वायरल हैं विक्की और सारा की तस्वीरें

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विक्की कौश और सारा अली खान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों सितारे बाइक पर इंदौर की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए थे. दरअसल, दोनों सितारे इन दिनों इंदौर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका नाम ‘लुका छुपी 2’ बताया जा रहा है. इस दौरान सारा की मांग में सिंदूर लगाए हुई फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here