न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:55 PM IST
सार
18 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री में घुस कर मशीनरी इलेक्ट्रिकल पैनल, केवी केबल तथा ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स खोलने लगे जिसके बाद एक चोर को पकड़ लिया गया।

चोरी में गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
रात के समय रिको क्षेत्र की फैक्ट्रियों में ट्रान्सफॉर्मर से तांबा व लोहा चोरी करने वाली कालबेलिया गैंग का पर्दाफाश कर हिरणमगरी थाना पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में पकड़े जा चुके हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर को सेक्टर -6 निवासी चन्द्रशेखर त्रिवेदी ने थाना हिरणमगरी में एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसके भांजे अंशुल द्विवेदी की भामाशाह इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री है। 18 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री में घुस कर मशीनरी इलेक्ट्रिकल पैनल, केवी केबल तथा ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स खोलने लगे। आवाज आने पर चौकीदार देवी लाल ने दूसरे लोगों को बुलाया व घेरा देकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति के आवाज लगाने पर पहाड़ी से अन्य लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से नरपत व सावलाराम को चोट लगी। नरपत अस्पताल में भर्ती है।
थानाधिकारी हिरणमगरी रामसुमेर द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गंगाराम पुत्र भगवान लाल निवासी मावली हाल किरायेदार प्रतापनगर, किशन उर्फ कालू पुत्र डालू, राजु पुत्र डालू व भैरू पुत्र डालू निवासी डबोक व कमल नाथ पुत्र गोटु नाथ निवासी राजनगर, राजसमन्द हाल किरायेदार हिरणमगरी, उदयपुर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















