जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले में शामिल आखिरी आतंकी भी हुआ ढेर – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बताया है कि 30 दिसंबर को अनंतनाग में हुए एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों में से एक की तस्वीर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर समीर डार के साथ मेल खाती है. IGP कश्मीर ने इस बात की पुष्टि की है. उन्‍होंंने कहा कि पुलिस समीर के DNA सैम्‍पल की मैचिंग करवा रही है. 

बता दें कि समीर की संलिप्तता पुलवामा में हुए आतंकी हमले में थी, जिसमें 40 सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए थे. IGP कश्मीर ने ट्वीट कर बताया था कि 30 दिसंबर को अनंतनाग एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों में से एक की तस्वीर जैश के टॉप कमांडर समीर डार ी शक्ल से मिलती है. समीर पुलवामा आतंकी हमले में शामिल अंतिम जिन्दा आतंकी था. इससे पहले भी 31 जुलाई को एनकाउंटर में समीर के मारे जाने की खबर सामने आई थी. हालांकि बाद में पता चला कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकी समीर नहीं बल्कि कोई पाकिस्तानी आतंकी था.

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दो अलग-अलग एनकाउंटर में एक पाकिस्तानी आतंकी सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे, जबकि एक जवान जख्मी हो गया था. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में यह एनकाउंटर हुआ था. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here