रोहित और कोहली के बीच मीटिंग में हुई बातचीत पर मुख्य चयनकर्ता ने किया ये खुलासा – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

नई दिल्ली, भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रिश्ते को लेकर लगातार बात की जाती है। हाल ही में रोहित को टी20 और वनडे टीम की कप्तानी दी गई है। विराट अब बस टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे उनको वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता ने बताया कि रोहित और विराट को बीच जो रिश्ता है वो दुनिया के सामने कुछ और ही बन चुका है।

क्या चयनकर्ता विराट और रोहित को एक साथ बिठाकर बात करेंगे? 

किस बारे में क्योंकि ऐसा कुछ तो हुआ ही नहीं है, वो दोनों एक दम से ठीक है। मैं तभी कह रहा था कि अटकलों पर नहीं जाइए। देखिए हमलोग क्रिकेटर पहले हैं चयनकर्ता बाद में, मैं क्रिकेटर हूं। दोनों के बीच में कुछ है ही नहीं, मतलब मैं तो सिर्फ पढ़ता हू और हंसता हूं। मैं तो मीडिया का हिस्सा पिछले 20 साल से हूं। अब मैं यहां बैठा हूं और आपको कह रहा हूं इतनी अच्छी प्लानिंग होती है दोनों के बीच में कैसे चलना है हमें आगे कैसे हम अच्छा करेंगे।

यह बहुत ही कमाल है एकदम से शानदार, आप मेरे साथ कभी बैठते तो आपको देखकर मजा आता कि ये दोनों कितने अच्छे हैं। दोनों कैसे एक टीम, एक परिवार, एक इकाई के तौर पर चलते हैं। कौन कैसे बीच में एक फुलझड़ी छोड़ देता है, तो वो बहुत ही दुख लगता है। तभी मैंने कहा ना विवादों को कृपया छोड़ दीजिए। 2022 में चलिए बात करते हैं कि कैसे हम सबसे अच्छा बन सकते हैं, किस तरह से अपने क्रिकेट की मदद कर सकते हैं।

उन दोनों के बीच कुछ है ही नहीं, वो दोनों आपस में बहुत ही अच्छे हैं बेहतरीन। वो साथ बैठते हैं, साथ खाते हैं, वो मेरे से एक साथ मिलकर बातें करते हैं। हमारी पूरी सलेक्शन कमेटी बैठकर बातें करती है। यह एक दम से किसी एक परिवार की तरह है, यह एक इकाई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here