प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम मोदी ने दसवीं किस्त की जारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव वर्ष के पहले ही दिन किसानों को बड़ा तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री मोदी दस करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अंतरित करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ देर रात अपनी कर्मभूमि गोरखपुर से लखनऊ लौटे हैं।

जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता और संकल्प के अनुरूप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दिन में 12:30 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की दसवीं किस्त जारी करेंगे। इसके अंतर्गत दस करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का अंतरण किया जाएगा। शनिवार को इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एफपीओ के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कृषकों को भी धनराशि का अन्तरण किया जाएगा। मैं भी वर्चुअल माध्यम से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभाग करूंगा।

प्रधानमंत्री की पीएम किसान सम्मान निधि से किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि अंतरित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री लगभग 351 एफपीओ को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है, जो चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। इस योजना में किसान परिवारों को अब तक 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि अंतरित की जा चुकी है।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here