देश में कोरोना के मिले 16,764 नए मामले, ओमिक्रोन से अबतक इतने लोग संक्रमित – 24×7 Khabre Fatafat

0
59

देश में जानलेवा कोरोना वायरस  महामारी के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 764 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 220 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1270 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 81 हजार 80 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 91 हजार 361 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 80 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 7585 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 66 हजार 363 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 144 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 144 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 66 लाख 65 हजार 290 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 142 करोड़ 54 लाख 16 हजार 714 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 1270 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 1270 लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 23 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर केरल है. महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 450, दिल्ली में 320 और केरल में 109 लोग संक्रमित हो चुके हैं. 

यहां देखें लिस्ट-

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here