साउथ अफ्रीका को जोरदार झटका, क्विंटन डिकाक ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का किया ऐलान – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

नई दिल्ली, साउथ अफ्रीका के धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में अब हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने की घोषणा की है। सेंचुरियन टेस्ट में भारत के खिलाफ गुरुवार को पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को 113 रन से हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस स्टार क्रिकेटर के संन्यास की जानकारी तमाम चाहने वालों के साथ साझा की। 29 साल के डिकाक ने साउथ अफ्रीका के लिए 54 टेस्ट मैच खेलते हुए कुल 3300 रन बनाए। 6 शतक और 22 अर्धशतक बनाने वाले इस बल्लेबाज ने फरवरी 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इस फार्मेट में डिकाक के नाम 141 रन की नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी रही। विकेट के पीछे भी डिकाक का योगदान बहुत कमाल का रहा। 54 मैचों में कुल 232 शिकार किए, जिसमें से 221 कैच और 11 स्टंप रहे।

डिकाक ने संन्यास लेते हुए कहा, यह कोई ऐसा फैसला नहीं है जिसे मैंने आसानी से ले लिया। मैंने इस फैसले को लेने से पहले काफी ज्यादा सोचा कि मेरा भविष्य कैसा होने वाला है और इस वक्त जो जीवन में प्राथमिकता देने की चीज है यह बात है कि साशा और मैं अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाने जा रहे हैं। हम अपने परिवार को इसके आगे ले जाने पर विचार कर रहे हैं। मेरा परिवार मेरे लिए सबकुछ है और मैं चाहता हूं कि यह सारा वक्त उनको मिले और इस समय में उनके साथ नए और उत्साहित करने वाले अध्याय को अपने जीवन में लिखें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here