बीते 24 घंटे में मिले 13 हजार नए मामले, ओमिक्रोन हजार तक पहुंचा – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

कोरोना वायरस के मामले जिस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं उससे लोगों में टेंशन बढ़ती जा रही है. एक दिन में कोरोना के मामले 65 फीसदी तक बढ़ गए हैं. देशभर में मंगलवार को कोरोना के 9195 कोरोना केस आए थे. अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार की रिपोर्ट जारी की है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना केस आए और 268 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं ओमिक्रोन देश के 22 राज्यों तक जा पहुंच गया है. दिल्ली में 263 और महाराष्ट्र में 252 मामलों के साथ देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है.

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 48 लाख 22 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 80 हजार 860 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 42 लाख 58 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 5400 कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 82,402 हो गए. ये लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 48 लाख 22 हजार
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 42 लाख 58 हजार 778
  • कुल एक्टिव केस- 82 हजार 402
  • कुल मौत- चार लाख 80 हजार 860
  • कुल टीकाकरण- 143 करोड़ 83 लाख 22 हजार डोज दी गई

143 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 29 दिसंबर 2021 तक देशभर में 143 करोड़ 83 लाख 22 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 63.51 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 67.63 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.38 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.38 फीसदी है. एक्टिव केस 0.24 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 35वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here