इस आसान विधि से बनाये मटर चाट – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

ठंड के मौसम में एक सब्जी सबसे मशहूर है और उस सब्जी का नाम है मटर। ठंड के मौसम में हर दूसरे दिन मटर की सब्जी घर में बनती है। हालाँकि अगर आप मटर की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आप अपने घर में बना सकते हैं मटर चाट। जी हाँ, मटर चाट बनाना बहुत आसान है और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। आइए बताते हैं इसे कैसे बनाना है।

सामग्री
2 1/2 कप सूखी मटर
2 आलू
1 प्‍याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 चुटकी बेकिंग सोडा
1 बड़ा चम्‍मच इमली की चटनी
1 बड़ा चम्‍मच हरी चटनी
1 नींबू का रस
1 छोटा चम्‍मच चाट मसाला
1 छोटा चम्‍मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
1 बड़ा चम्‍मच बारीक कटी हुई धनिया पत्‍ती
2-3 पापड़ी
नमक स्‍वादानुसार

विधि- इसके लिए सबसे पहले मटर को अच्‍छे पानी से धो कर उसे 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। वैसे आप चाहें तो मटर को ओवर नाइट भी भिगो सकती हैं। जी दरअसल मटर जितनी फूलेगी उतने अच्‍छे से गल भी जाएगी। अब दूसरे दिन सुबह मटर को जिस पानी में भिगोया है उसे फेंक दें और साफ पानी के साथ उसे कुकर में डालें। इसी के साथ ही थोड़ा सा नमक और 2 चुटकी बेकिंग सोडा डालें। अब 3-4 सीटी आने का इंतजार करें। आपकी मटर अच्‍छी तरह से गल जाएगी। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर उसे गरम करें। अब इस तेल में जीरा डालें और टमाटर और प्‍याज डाल कर 2 मिनट के लिए भून लें। इसके बाद आप उबली हुई मटर में धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला आदि डालें और इसे अच्‍छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में फिर फ्राई किया हुआ प्‍याज टमाटर डालें। आप इसे अच्‍छी तरह से मिलाएं और इसी सके साथ ही मटर में नमक भी डाल दें। अंत में मटर में इमली और हरी चटनी डालें और ऊपर से पापड़ी को क्रश करके डालें। इसके बाद आप इसे बारीक कटी हरी धनिया पत्‍ती से गार्निश करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here