यूपी: आज अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. वहीं आज गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को अलीगढ़ के संत फिदेलिस स्कूल के पास स्थित मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वह लगभग 50 मिनट तक रैली को संबोधित करेंगे और उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मंच साझा करेंगे. इसके साथ ही मंच पर राज्य के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा समेत पार्टी के कई मंत्री व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों और SPG कमांडो ने रैली को लेकर डेरा डाल दिया है और सुरक्षा कवच के तहत आयोजन स्थल को ले लिया है. वहीं बुधवार को प्रभारी DM/CDO अंकित खंडेलवाल, SDM सिटी राकेश पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, SP सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रैली स्थल पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का मुआयना किया. वहीं इस दौरान दिखी कमियों को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को जरुरी दिशा-निर्देश दिए.

जानकारी के अनुसार, आज की रैली को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों पर SDM सिटी राकेश पटेल ने बताया कि रैली स्थल पर कॉटेज, गैलरी, वाहन पार्किंग और हेलीपैड की सुरक्षा के लिए 30 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here