जॉर्डन की संसद में संविधान संशोधन को लेकर जुबानी जंग के बाद जमकर हुई मारपीट – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

कल जार्डन की संसद को संविधान संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान एक अप्रत्याशित अनुभव का साक्षी होना पड़ा. दरअसल संसद मे चल रही कार्यवाही के दौरान जुबानी जंग ने तब मारपीट का रूप ले लिया जब स्पीकर ने कार्यवाही में बाधक बन रहे एक सांसद को बाहर जाने का आदेश दे दिया. 

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में संसद भवन में ही सांसद एक दूसरे को थप्पड़ और घूसों से मारते हुए दिख रहे हैं. जिसकी वजह से कुछ सांसद वहीं जमीन पर गिर पड़ते हैं और कुछ सांसद उनको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. जार्डन की संसद में असहज कर देने वाला यह वाक्या तब हुआ जब सदन में संविधान में संशोधन को लेकर बहस चल रही थी. इसी दौरान एक सांसद सदन में कुछ असंसदीय टिप्पणियां करते हुए कार्यवाही में बाधा पहुंचा रहा था. ऐसे में स्पीकर द्वारा उसे रोके जाने पर मामला उग्र हो गया. 

हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस झगड़े में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. इस घटना के दौरान सदन में मौजूद एक सांसद खलील अतियेह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस तरह के व्यवहार के चलते दुनिया में देश की छवि को बहुत नुकसान पहुंचता है.

सदन में मौजूद अन्य सांसदो ने घटना को अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है. वहीं इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया था. गौरतलब है कि जार्डन में 1952 में संविधान अपनाए जाने से लेकर अब तक देश में अब तक 29 बार जार्डन  संविधान संशोधन हो चुका है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here