उत्तराखंड में बदला मौसम, नैनीताल समेत इन शहरों में साल की पहली बर्फबारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और पर्यटक स्थल नैनीताल एवं मुक्तेश्वर में वर्ष की पहली बर्फबारी। हालांकि नैनीताल में बर्फबारी स्नोव्यू बिड़ला परिक्षेत्र में है। मुक्तेश्वर में सैलानी रात्रि में ही बर्फबारी के आनंद लेने होटलों से बाहर निकले। बीते दिवस सुबह से ही आसमान में छाए बादलों के चलते ठंड बढ़ गई थी तथा तापमान में भी गिरावट आ गई थी।

रात्रि में वर्षा हिमकर एवं बर्फबारी के फाहे के गिरने से बर्फबारी की संभावनाएं भी बलवती हो गई थी। मुक्तेश्वर में देर रात्रि में ही बर्फबारी होने लगी थी। मुक्तेश्वर में मंगलवार की देर रात साल की पहली बर्फबारी हुई है। मुक्तेश्वर, धानाचूली, सतबुंगा,पहाड़पानी, रामगढ़ क्षेत्रों में बर्फबारी हुयी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों लगभग एक से दो इंच की बर्फ की सफेद चादर देख सैलानियों में खुशी है।

देर रात लगभग 1 बजे बर्फबारी हुई, जिसे देखने सैलानियों होटलों से बाहर निकल आये। पहली बर्फबारी  देख सैलानियों के चेहरे खिल गए। बर्फबारी से सेब उत्पादक किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। किसानों ने कहा कि अगर इस बार बर्फबारी अच्छी हुई तो सेब के साथ अन्य फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा। होटलियर व पर्यटन कारोबारी भी बर्फबारी से खुश हैं। नैनीताल होटलों में रुके पर्यकत भी हिमालय दर्शन की ओर पहुंचने लगे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here