अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर जमकर बोला हमला – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

जयपुर: राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों की तीखी आलोचना की है। उन्होंने देश के वर्तमान हालात में कांग्रेस संगठन और उसकी नीतियों की अधिक आवश्यक बताया है। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे। सीएम गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यकम में शामिल होने के दौरान मीडिया से आज यह बात कही। 

सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश में जो माहौल है, उस माहौल के अनुरूप ये लोग अपनी वाणी को उजागर कररहे हैं। आप समझ सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रही है। उस व्यक्तित्व के लिए, उस महापुरुष के लिए साधु-संतों द्वारा जो शब्द उपयोग किए गए, उसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है। आप सोच सकते हो कि ये लोग देश को किस दिशा में ले जाना चाह रहे हैं।

राजस्थान सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है। पूरे देश के अंदर कार्यकर्ताओं में एक संकल्प लेने का समय है कि जो चुनौतियां हमारे समक्ष हैं, कांग्रेस का त्याग-कुर्बानी-बलिदान कोई भूल नहीं सकता। चाहे कितना ही जोर लगा लें, कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर लें, ऐसी बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे। कांग्रेस तो हर घर में, हर दिल में है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here