फ्रांस: सीरिया में रासायनिक हथियारों की आपूर्ति के आरोप में एक संदिग्ध व्यकित अरेस्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

फ्रांसीसी जांचकर्ताओं ने सोमवार को बताया कि उन्होंने सीरिया के अधिकारियों को रासायनिक हथियार में इस्तेमाल की जा सकने वाली सामग्री की आपूर्ति करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. फ्रांसीसी न्यायिक अधिकारी ने बताया कि फ्रांस और सीरिया की दोहरी नागरिकता रखने वाले व्यक्ति को दक्षिण फ्रांस से उस समय हिरासत में लिया गया जब वह परिवार के साथ छुट्टियां मना रहा था.

उसे युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध में शामिल होने के प्राथमिक आरोप में हिरासत में लिया गया है. उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ता सीरिया सरकार पर करीब एक दशक से जारी गृहयुद्ध में जहरीली गैस और ‘नर्व एजेंट’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते रहे हैं.

फ्रांस में हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर संदेह है कि उसने फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात में परिवहन कंपनी का इस्तेमाल सीरिया को इन गैसों के निर्माण में सामग्री की आपूर्ति करने में किया जो कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन है. न्यायिक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध पर शनिवार को प्राथमिक आरोप तय किए गए और वह हिरासत में है. हालांकि, गोपनीयता नियमों की वजह से जांच एजेंसी ने आरोपी और उसकी कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

वहीं सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस व्यक्ति का जन्म 1962 में हुआ था और वह ज्यादातार फ्रांस से बाहर ही रहता था. शख्स पर आरोप है कि मार्च 2011 में इसने सीरिया में जारी गृहयुद्ध के समय गैसों के लिए सामग्री उपलब्ध कराना शुरु किया था और वह उन्हें जनवरी 2018 तक इस सामाग्री की आपूर्ति करता रहा था.

वहीं एक अन्य कानूनी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार,  फ्रांस में ऐसा पहली बार है जब किसी को ऐसे आरोप में गिरफ्तार किया गया हो. उल्लेखनीय है कि सीरिया में हुए इस युद्ध में  करीब पांच लाख लोगों की मौत हुई थी. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here