ऋतिक रोशन ने शर्ट उतारकर दिए ऐसे पोज, फैंस के उड़े होश – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

ऋतिक रोशन एक बेहतरीन अभिनेता है इस बात में कोई शक नहीं है। अभिनेता बनने के बाद ऋतिक रोशन ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी फैंस का दिल हमेशा जीता है। ऋतिक रोशन का अंदाज सभी को पसंद आता है और ऋतिक रोशन हमेशा अपने अभिनय और अंदाज से लोगों के दिलों में बस जाते हैं। अब इस समय अभिनेता ने अपनी नई शर्टलेस फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। केवल यही नहीं बल्कि इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूूब बधाई दे रहे हैं।

आप देख सकते हैं ऋतिक की इस फोटो पर करण जौहर और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने फायर इमोजी पोस्ट की। वहीं दूसरी तरफ फैंस तो ग्रीक गॉड बोलकर ऋतिक की तारीफ करने के साथ दिल वाले इमोजी बनाने शुरू कर दिए हैं। आप सभी को बता दें कि ऋतिक फिलहाल मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। यहाँ वह अपने दोनों बेटे और परिवार के साथ हैं। कुछ समय पहले ही सभी ने मालदीव में ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया था। अब बात करें काम के बारे में तो ऋतिक जल्द ही फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं।

जी हाँ और इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण हैं। दोनों स्टार के फैंस काफी समय से इन दोनों स्टार्स को साथ में काम करते देखना चाहते थे और अब वह पल आने वाला है। कुछ समय पहले ही में इस फिल्म से अनिल कपूर भी जुड़े हैं। वहीं इसके अलावा ऋतिक ने इसी साल जून में कृष के 15 साल पूरे होने पर कृष 4 की अनाउंसमेंट की थी। आपको बता दें कि इस बार फिल्म में ऋतिक खतरनाक स्टंट के साथ-साथ गाना भी गाएंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here