कैटरीना कैफ ने फैन्स को क्रिसमस का दिया तोहफा, इस नई फिल्म का किया ऐलान – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

कैटरीना कैफ और विकी कौशल अब शादीशुदा हो चुके हैं। दोनों ने शादी के बाद शॉर्ट हनीमून की योजना बनाई और उसके बाद मुंबई लौट आए। बीते दिनों शादी के कुछ ही दिन बाद विकी कौशल को सेट पर जाते हुए देखा गया। जी दरअसल उन्होंने अपनी एक फोटो भी पोस्ट की थी और बताया कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। उनके सेट पर लौटने के बाद कैटरीना की फिल्मों की शूटिंग की खबरें आने लगीं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू करेंगी। हालाँकि उससे पहले उन्होंने फैन्स को क्रिसमस का तोहफा दिया और अपनी आने वाली फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का ऐलान किया। जी दरअसल कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक तस्वीर शेयर की है।

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में उनके साथ श्रीराम राघवन, रमेश तौरानी, विजय सेतुपति और संजय राउतरे नजर आ रहे हैं। कैटरीना ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘नई पारी। फिर से सेट पर, निर्देशक श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस के लिए। मैं हमेशा श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी। जब थ्रिलर कहानियों की बात हो तो वह इसमें माहिर हैं। उनके द्वारा इसे निर्देशित किया जाना सम्मान की बात है।

विजय सेतुपति, रमेश तौरानी और संजय राउतरे के साथ जुड़ने पर बहुत उत्साहित हूं।’ आप सभी को बता दें कि ‘अंधाधुन’ फेम निर्देशक श्रीराम राघवन ‘मैरी क्रिसमस’ के निर्देशक हैं। जी हाँ और इस फिल्म में कैटरीना के साथ मुख्य भूमिका में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति हैं। वैसे यह पहली बार है जब कैटरीना विजय के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत ‘मैरी क्रिसमस’ एक थ्रिलर फिल्म है। इसे रमेश तौरानी और संजय राउतरे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here