जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकियों के पास से गोला बारूद भी बरामद किया गया है. ये मुठभेड़ आज सुबह चौगाम इलाके में शुरू हुई थी.

अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि घेरे गए आतंकी किस आतंकी संगठन के हैं. मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया है, “शोपियां में चल रही मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए. हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.”

कल मारा गया था एक अज्ञात आतंकी

बता दें कि इससे पहले कल अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने बताया कि वह एक पुलिस निरीक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य की हत्या में शामिल था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

पुलिस ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी की मौजूदगी का पता लगते ही उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. बहरहाल, उसने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. आतंकवादी की पहचान शहजाद अहमद सेह के तौर पर हुई है जो कुलगाम के सेहपोरा का रहने वाला था.’’

हमारा लक्ष्य आतंकवाद को उखाड़ फेंकना है- दिलबाग सिंह

वहीं, श्रीनगर के हरवान इलाके में मुठभेड़ सहित हाल में अलग-अलग मुठभेड़ों में कई पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने का संदर्भ देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना है.’’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here