इन चीजों के सेवन से आपकी इम्यूनिटी होगी मजबूत, सर्दी-जुकाम रहेगा दूर – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर से सभी को अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए मजबूर कर दिया है। ओमीक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट्स तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में इस समय ठंड का मौसम है और इस मौसम में सर्दी-खांसी और ओमिक्रॉन से बचने के लिए शरीर को अंदर से मजबूत बनाना जरूरी है। जी दरअसल आपका शरीर इन संक्रमण से तभी बच सकता है जब आपकी इम्यूनिटी अच्छी हो। जी हाँ, और इम्यून सिस्टम की सिस्टम की मजबूती पूरी तरह आपके खानपान पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर आपको खुद को सर्दी-खांसी से बचाना है तो इन चीजों को खाए तभी आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी।

विटामिन C वाली चीजें- इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में विटामिन C की अहम भूमिका है। आप खट्टे फलों को खाए। इस लिस्ट में अमरूद, संतरा, आंवला, बेरी जैसे खट्टे फल शामिल है।

पालक- सर्दियों के मौसम में हर तरफ हरी सब्जियां मिलती हैं। ऐसे में पालक विटामिन C के साथ-साथ कई एंटीऑक्सिडेंट (antioxidant) और बीटा कैरोटीन (beta carotene)से भरपूर होता है। ये इम्यून सिस्टम की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

लाल शिमला मिर्च- लाल शिमला मिर्च में तीन गुना विटामिन C होता है। जी हाँ और इसमें बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ स्किन और आंखों को भी स्वस्थ रखता है।

दही- कुछ स्टडीज में यह पाया गया है कि हर दिन दही खाने वालों का इम्यून सिस्टम ज्यादा मजबूत होता है। जी दरअसल दही विटामिन D का बहुत अच्छा स्रोत है जो इम्यून सिस्टम की क्षमता को बनाए रखता है।

बादाम- सर्दी-खांसी से लड़ने के लिए शरीर में विटामिन E होना जरूरी है। ऐसे में बादाम में विटामिन E के साथ-साथ मजबूत एंटीऑक्सिडेंट (anti inflammatory foods)भी पाए जाते हैं। आधे कप बादाम से आपको लगभग 100 फीसद विटामिन E मिल सकता है।

हल्दी- हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया के इलाज में काफी प्रभावी माने जाते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन इम्यून बूस्टर होता है और इसमें एंटीवायरल गुण भी होते हैं। 

पपीता- पपीते में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है और पपीते में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। 

चिकन,फिश- तेज सर्दी-जुकाम हो तो चिकन आपको तुरंत राहत देगा। जी दरअसल चिकन में खूब सारा विटामिन B-6 पाया जाता है। ये शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को बनाता है। चिकन में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। बात करें फिश की तो इसमें पाए जाने वाले ओमेगा -3 फैटी एसिड कई बीमारियों से सुरक्षा देता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here