सीएम योगी आज एक लाख युवाओं को  फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का देंगे तोहफा – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक लाख युवाओं को  फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का तोहफा देंगे। इन स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए उन्हें न सिर्फ पढ़ाई के लिए कंटेंट मिलेगा, बल्कि रोजगार से संबंधित जानकारियां भी दी जाएंगीं। उनकी योजना एक करोड़ युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की है। सीएम योगी शनिवार को  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर इकाना स्टेडियम में एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण करेंगे साथ ही,  डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है। इसके माध्यम से संबंधित यूनिवर्सिटी या डिपार्टमेंट छात्रों को पढ़ाई के लिए कंटेंट देंगे। साथ ही शासन की ओर से रोजगार परक योजनाओं आदि की भी जानकारी दी जाएगी।

 सरकार की ओर से  आईटी कंपनी इंफोसिस से अनुबंध किया जा रहा है। इससे इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े 39 सौ प्रोग्राम निशुल्क युवाओं को उपलब्ध होंगे। आईटी एंड इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि दरअसल, यह योजना सिर्फ निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की नहीं है। यह योजना का आरंभ है। स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। 

जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में पहले चरण में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश भर के युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाएगा। इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर वितरण किया जाएगा। जिन युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, उन युवाओं का डिजि शक्ति पोर्टल पर कल के बाद फिर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here