कश्मीर में फिर हुआ आतंकी हमला, ASI शहीद, एक नागरिक की भी मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कश्मीर संभाग में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। बुधवार (22 दिसंबर) को एक घंटे के अंतराल में अंजाम दिए गए इन दो अलग-अलग आतंकी हमलों में एक दारोगा और एक नागरिक की जान चली गई है। दोनों ही हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। वहीं, सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र के नवाकदल इलाके में शाम 6 के लगभग आतंकियों ने शाम को एक नागरिक रउफ अहमद को गोली मार दी। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जख्मी को SMHS अस्पताल में एडमिट कराया, किन्तु उसे बचाया नहीं जा सका। इस वारदात को अंजाम देने के तक़रीबन आधा घंटा बाद आतंकियों ने अनंतनाग जिले के बिजबेहरा थाने में एक और हमला किया। यहाँ ड्यूटी पर तैनात ASI को आतंकियों ने निशाना बनाया। 

अवंतीपोरा के निवासी ASI मोहम्मद अशरफ को आतंकियों ने चार गोलियाँ मारी, हमले के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले ही जा रही थी, कि रास्ते में ही अशरफ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रऊफ अहमद खान पहले खुद ही आतंकी था, किन्तु बाद में वह सरेंडर कर मुख्यधारा में शामिल हो गया था। वह श्रीनगर के ईदगाह में प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार करता था। कहा जा रहा कि अहमद जैसे अपने घर से निकला आतंकियों ने उस पर गोलियां बरसा दी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here