कद्दू के सेवन से बैली फैट को करें कम, जानें फायदे – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

आपने आजतक कद्दू की सब्जी, हलवा खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी कद्दू का जूस पीकर देखा है. कद्दू में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं अगर नियमित रूप से कद्दू का जूस पीते हैं तो आप अपना बैली फैट कम कर सकते हैं इसके अलावा आप कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं कद्दू खाने के फायदे.

वजन घटाने में- कद्दू में कैलोरी की मात्रा सबसे कम होती है. वहीं इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है तो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. इसके अलावा कद्दू का जूस पीन  से ये आपको ओवरईटिंग करने से भी रोकता है. जिसकी वजह से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है.

विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है- कद्दू के जूस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह विटामिन डी का बहुत अच्छा स्त्रोत है. वहीं बता दे विटामिन डी (Vitamin D) बाकी किसी और जूस से प्राप्त  नहीं होता है. वहीं कद्दू के जूस में विटामिन डी के अलावा कॉपर, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है.

लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद- कद्दू का जूस लिवर और किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यदि किसी व्यक्ति को किडनी में पथरी  है तो उसे रोज दिन में 3 बार कद्दू का जूस पीना चाहिए. ऐसा करने से उसको किडनी की पथरी से छुटकारा मिल सकता है.

दिल की सेहत का रखें ध्यान- कदद् के जूस में धमनियों को साफ रखन का गुण मौजूद है जो दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम करने में मदद करता है.

कद्दू का जूस कैसे बनाएं- कद्दू का जूस बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को अच्छे से कद्दूकस कर लें इसके रस को छान लें. अब इसे छानकर रोजाना सुबह खाली पेट पिएं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here