क्रिसमस पर बनाएं स्पेशल बिस्किट कुकर केक – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

क्रिसमस पर अगर आप केक बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं स्पेशल कुकर केक बनाने की रेसिपी। इस केक की सबसे खास बात यह है कि कुकर और एक पैकेट बिस्किट से आप टेस्टी केक बना सकते हैं।

क्रिसमस केक बनाने के लिए सामग्री : 
एक पैकेट बिस्किट 
चीनी 2 चम्मच 
बेकिंग पाउडर चम्मच 
मक्खन 1 चम्मच    
वनीला एस्सेंस 1/2 चम्मच 
चॉकलेट सीरप 2 चम्मच 
मेवा (बारीक़ कटी हुई) 2-3 चम्मच 
दूध 

क्रिसमस केक बनाने की विधि
बिस्किट केक  बनाने के लिए सबसे पहले साबुत बिस्किट के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, जिससे कि पीसने में आसानी हो। 
अब इन बिस्किट के टुकड़ों को एक मिक्सी के जार में भर कर पीस लें और छलनी से छान कर बारीक पाउडर तैयार कर लें। 
इसी तरह आप चीनी को भी पीस कर उसका बारीक पाउडर तैयार करें। आप अपने स्वादानुसार चीनी को कम ज्यादा कर सकते हैं। 
अब एक बड़ी बाउल लेकर आप बिस्किट पाउडर, चीनी पाउडर और बेकिंग पाउडर को अच्छी तरह मिला लें या आप इस मिश्रण को छलनी से छान लें, जिससे यह अच्छी तरह से मिल जाए। 
अब इस मिश्रण में वनीला एसेन्स और बिना नमक बाला मक्खन मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए पेस्ट तैयार करें। 
मिश्रण में आवश्कतानुसार दूध डालते हुए लगातार दो से तीन मिनट तक एक ही साइड में फेंटते जाएं। 
अब आप फेंटे हुए स्मूथी केक पेस्ट में बारीक कटे मेवे मिला दें। अब आपका केक का पेस्ट तैयार है। 
जिस बर्तन में आपको केक बनाना है, उसको आप घी लगा चारों तरफ से चिकना कर लें। इसके बाद आप इस बर्तन में मैदा डालें और इस मैदा को बर्तन में चारों ओर घूमा लें, बाकी बचा हुआ मैदा निकाल दें। ऐसा करने से आपका केक बर्तन में नहीं चिपकेगा। 
अब इस बर्तन में केक का मिश्रण डाल कर और एक -दो बार हिला कर मिश्रण को सेट कर लें। इसके ऊपर से चॉकलेट सीरप डालें, जिससे केक देखने और खाने में अच्छा लगेगा। 
अब गैस पर कुकर रखें, कूकर के अंदर एक स्टैंड रखें, अब कुकर को दो मिनट के लिए गर्म होने दें। 
केक वाला बर्तन कुकर के अंदर रखें, कुकर को ढक्कन से बंद कर दें। (ढक्कन से सीटी हटा दें ) अब लगभग बीस मिनट तक धीमी आंच पर केक को पकने दें। 
बीस मिनट बाद केक को चाक़ू से चेक करें, चाकू बाहर साफ निकलता है, तो आपका केक तैयार है, (यदि चिपकता है, तो केक को थोड़ा और पका लें।) गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दें। 
अब केक को बर्तन से चाकू की सहायता से किनारों से छुटाएं और एक प्लेट में पलट दें। 
कुकर में बना बिस्किट बाला टेस्टी और स्पंजी केक तैयार है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here